Doordrishti News Logo

स्कार्पियो को भीड़ के आगे खड़ा कर बदमाश भागे,डंपर को बीच रास्ते किया खाली

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। स्कार्पियो को भीड़ के आगे खड़ा कर बदमाश भागे,डंपर को बीच रास्ते किया खाली। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मगर बदमाश पुलिस को अपने पैंतरें दिखा रहे है। धुंधाड़ा में नाकाबंदी एवं गश्त में पुलिस लाइन हैड कांस्टेबल एवं स्टाफ से धक्कामुक्की करते हुए बजरी माफिया अवैध बजरी का डंपर न सिर्फ भगा ले गए बल्कि स्कार्पियो भी साथ ले गए।

इसे भी पढ़ें – शराब तस्करी का बड़ा सरगना 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

बदमाशों ने मौका स्थल पर जुटी भीड़ के आड़े स्कार्पियो को भी लगा दिया। दो दिन तक हैडकांस्टेबल की तबीयत बिगड़ गई और अब पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लूणी थाना पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।

पुलिस लाइन रातानाडा में हैड कांस्टेबल पुखराज ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 9 फरवरी की रात आठ से 10 फरवरी की सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी धुंधाडा में लगी हुई थी। पुलिस गश्त में उसके साथ में कांस्टेबल अर्जुनसिंह एवं नवलाराम भी साथ थे। तब रात साढ़े बारह बजे के आस पास एक अवैध बजरी से भरा डंपर आने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, मगर उसका चालक डंपर को भगा ले गया। फिर उसका पीछा कर पकड़ा गया। तब डंपर चालक व खलासी से बजरी के संबंध में पूछा तो कोंई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

वहां पास में ही रात्रि का जागरण कार्यक्रम होने के कारण वहाँ लगभग 15-20 आदमी मौके पर आ गये तथा जिसमें एक व्यक्ति का नाम अशोक पटेल निवासी धुन्धाडा जो वही पर था। इसके थोडी समय बाद एक बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आयी उसमें से एक व्यक्ति उतर कर डम्पर की सीट पर बैठा जिसके पास अन्य चाबी थी तथा बिना नम्बरी स्कार्पियो चालक द्वारा स्कार्पियो को वहां पर एकत्र भीड मय पुलिस पार्टी के आडी लगा दी।

पुलिस स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करते हुए दूसरी चाबी से डम्पर को स्टार्ट कर व स्कार्पियो लेकर भाग गए। इस पर बाद में पुलिस के उच्चाधिकारियों के पहुंचने के साथ डंपर का पता लगाने का प्रयास किया गया तो पता लगा कि धुंधाड़ा मार्ग पर ही डंपर को खाली कर दिया गया था। मगर डंपर और स्कार्पियो का पता नहीं चला।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026