Doordrishti News Logo

राज्यपाल दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जोधपुर आयेंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।राज्यपाल दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जोधपुर आयेंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आयेंगे। राज्यपाल शुक्रवार 14 फरवरी को सांय 5.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सांय 6.20 बजे तिंवरी तहसील के गांव बिंजवाड़िया पहुंचकर पीएचसी बिंजवाड़िया का दौरा करेंगे। वे कृषि विश्वविद्यालय बिंजवाड़िया द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा किसानों के मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें – शेयर बाजार में मुनाफा का झांसा देकर महिला से ठगी

राज्यपाल,फार्म में वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर के अवलोकन के पश्चात बिंजवाड़िया फार्म में राजस्थानी डिनर करेंगे। वे रात्रि 8.30 बजे रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। राज्यपाल अगले दिन शनिवार 15 फरवरी को प्रातः 9.25 बजे कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर कैम्पस पहुंचेंगे तथा प्रातः 9.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

प्रातः 11.30 बजे से उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। वे मध्याह्न 12.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर मध्याह्न 12.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर 1.30 बजे इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026