Doordrishti News Logo

वृद्धा पर भांजे ने हमला कर लहूलुहान किया आभूषण लूूटे

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। वृद्धा पर भांजे ने हमला कर लहूलुहान किया आभूषण लूूटे। शहर के निकट वियायकपुरा भवाद गांव में एक वृद्धा पर उसके भांजे ने हमला किया। मारपीट के साथ उसके ग़हने जबरन छीन कर ले गया। वृद्धा के पहना सोने का फूल,मादलिया और भंवरियां ले गया।

इसे भी पढ़ें – महिला ने लगाया साथी श्रमिक पर देह शोषण का आरोप

लहूलुहान हुई महिला ने अपने भांजे के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपी भांजा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। फिलहाल वह हाथ नहीं लगा है। घटना रविवार की है।

करवड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि विनायकपुरा भवाद गांव में रहने वाली 76 साल की गंवरीदेवी पत्नी केवलराम विश्रोई रविवार को अपने घर के आंगन में बैठी थी। वक्त घटना घर पर कोई नहीं था। तब उसका भांजा अशोक विश्नोई पुत्र भागीरथ आया और माापीट करते हुए उसके पहने हुए जेवरात छीनाझपटी कर लेने लगा। जिससे वृद्धा गंवरी देवी लहूलुहान हो गई।

अशोक उसके पहने आभूषण भंवरियां,फूल और मादलिया इत्यादि ले गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। मौका मुआयना किए जाने के साथ आरोपी को नामजद करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026