अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया चुनाव हारे,भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर
- दिल्ली विधान सभा चुनाव की मत गणना
- दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जीती
नई दिल्ली,(डीडी न्यूज)।अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया चुनाव हारे,भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर। दिल्ली विधान सभा चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई। शुरुआती रूझानों में दिल्ली में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। अब तक घोषित परिणाम में आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केलरीवाल को शिकस्त दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं।
इसे भी पढ़ें – मेड़ता रोड डेमू शेड में रेल कर्मचारी संपर्क शिविर संपन्न
अब तक के रुझान में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा 48 सीट पर आगे चल रही है। अब दिल्ली में भी कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है।
दिल्ली विधान सभा में कुल 70 सीटें हैं,बहुमत के लिए 36 सीटें होना आवश्यक है। सुबह से ही देश के प्रत्येक व्यक्ति की दृष्टि दिल्ली परिणाम पर है। गत 2 चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को इस चुनाव से काफी उम्मीदें थी,लेकिन उनका सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

