पैदल निकल रहे संदिग्ध युवक की तलाशी में मिला अफीम
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।पैदल निकल रहे संदिग्ध युवक की तलाशी में मिला अफीम। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने सरस्वती नगर में एक पैदल निकल रहे युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा। उसके पास तलाशी में अफीम मिला। इस पर उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर 17 ग्राम अफीम बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें – अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा,गैस टंकियां व सामग्री जब्त
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि पुलिस की तरफ से अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को गश्त के समय थाने की एसआई पदमा शर्मा ने सरस्वती नगर में एक निजी कॉलेज के सामने संदिग्ध निकल रहे युवक को रुकवा कर तलाशी ली। तब उसके पास से 17 ग्राम अफीम बरामद हुआ। युवक कांकाणी स्थित बूडियों की ढाणियां निवासी महेंद्र प्रताप पुत्र छोगाराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
हुक्काबार पकड़ा
रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत मय टीम ने पीडब्लयूडी चौराहा के पास में ह्वाइट अर्थ कैफे पर रेड दी। जहां पर हुक्काबार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे चलाने वाले आनंद नगर पाली निवासी हेमंत कुमार के खिलाफ कोटपा अधिनियम में केस दर्ज किया। कैफे से हुक्कें चिलम और अलग अलग फ्लेवर जब्त किए गए।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

