अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा,गैस टंकियां व सामग्री जब्त
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा, गैस टंकियां व सामग्री जब्त। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने पांचवीं रोड ईदगाह रोड पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के कारोबार को पकड़ा। दो हॉकरों को पकडऩे के साथ घरेलु गैस सिलेण्डर और अन्य सामग्री को जब्त किया गया। पुलिस ने इस बारे में ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें – नामी कंपनियों के नाम से नकली घी बेचने वाला व्यापारी गिरफ्तार
प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार पांचवीं रोड ईदगाह रोड पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने वहां रेड देकर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कारोबार में लगे दो हॉकरों शेरगढ़ के भावना नगर निवासी हनुमानाराम पुत्र पांचाराम एवं बुधनगर जालेली नायला निवासी कानाराम पुत्र मादाराम विश्रोई को पकड़ा गया। पुलिस ने घटना स्थल से 101 गैस सिलेण्डर और अन्य सामगी को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

