पुलिस सुरक्षा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य के खाते से 99 हजार पार
- साइबर फ्रॉड
- मध्यप्रदेश से रुपए निकालना प्रतीत हुआ
- पीड़ित ने कोई ट्रांजेक्शन भी नहीं किया
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। पुलिस सुरक्षा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य के खाते से 99 हजार पार। जोधपुर स्थित सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य से 99 हजार की ठगी हो गई। अज्ञात शख्स द्वारा उनके खाते से दो बार रुपए निकाल लिए गए।
इसे भी पढ़ें – आपसी रंजिश में चाकू से हमला, युवक घायल
पूर्व में परिवाद दिया गया था,मगर राशि होल्ड के साथ रिफंड नहीं हो पाई। रुपए एमपी से निकलना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मंडोर पुलिस ने इसमें अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है। मंडोर थाना प्रभारी एवं एसआई अरूणा ने बताया कि मूलत: तमिलनाडू हाल लालबाग नागौरी गेट निवासी डॉ.रुफश डी पुत्र एस देवेएरायकम ने रिपोर्ट दी है।
वे सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा विश्वविधालय में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।मामले केअनुसार 2 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12.38 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें पता लगा कि उनके एसबीआई एकाउंट से 95 हजार रुपए निकाले गए है। बाद में 4 हजार और निकाल लिए गए। इस पर उनके द्वारा तत्काल एसबीआई को शिकायत दी गई।
फर्जी तरीके से रुपए निकलने के बाद उनके द्वारा अपने डेबिट कार्ड, एटीएम,एसबीआई ऑनलाइन पैमेट लिंक को ब्लॉक कर दिया गया। मैसेज राहुल एस नाम से आया हुआ था। उनका कहना है कि उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया गया फिर से खाते से रुपए निकाल लिए गए।
एसआई अरूणा का कहना है कि रुपए संभवत: मध्यप्रदेश से निकाले गए हैं। यह भी प्रतीत हो रहा है कि खातों को किराए पर लेने वालों की यह कारस्तानी हो सकती है। फिलहाल जांच की जा रही है। परिवादी की राशि भी होल्ड नहीं हो पाई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

