तस्कर की 1.15 करोड़ की संपत्ति सीज,दो प्लॉट व मकान पर कार्रवाई
- मादक पदार्थ तस्करी में आरोपी भीलवाड़ा जेल में है बंद
- पीडब्ल्यूडी में लेता था ठेके
- मनी लाड्रिंग का भी लगाया जा रहा पता
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। तस्कर की 1.15 करोड़ की संपत्ति सीज,दो प्लॉट व मकान पर कार्रवाई। मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी की 1.5 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने फ्रिज किया है। वह इन दिनों भीलवाड़ा जेल में बंद है और राज्य के कई जिलों का वांछित भी है। उसके खिलाफ मनी लाड्रिंग का केस सामने आने पर संबंधित विभाग को भी सूचित किया जाएगा। उसकी यहां पर दो अचल संपत्तियों को फ्रिज किया गया है। जिसमें दो कृषि भूमि और एक प्लॉट पर बना आशिशान मकान है।
इसे भी पढ़ें – शराब पीने की आदत से दुखी पत्नी पीहर गई,युवक नशे की हालत में नाले में गिरा
डीसीपी वेस्ट राजर्षि राजवर्मा ने बताया कि मिशन संकल्प नाम से चल रहे अभियान की कड़ी में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा जा रहा है। लूणी के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर दिनेश उर्फ कालू विश्रोई के खिलाफ 11 प्रकरण दर्ज है जिनमें आठ एनडीपीएस एक्ट और कमर्शियल के प्रकरण दर्ज है जो बहुत बड़ा तस्कर है। इसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तहत 1.15 करोड़ की संपत्ति को फ्रिज करवाया है। इसमें दो कृषि एवं एक प्लॉट है और उस पर आलिशान मकान बना है।
इसके अलावा बैंक एकाउंटस की जानकारी मिली है जो उसकी पत्नी के नाम से भी है। बैंक खातों में भी लाखों का ट्रांजेक्शन पाया गया है। उसके खिलाफ पिछले 7-8 साल में भी मुकदमें दर्ज हुए हैं। बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है।
डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पैसे कब और कहां से आया इसका पता लगाया जा रहा है,यदि मनी लॉड्रिंग का एंगल भी सामने आयेगा तो संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। मिशन संकल्प के तहत पिछले डेढ़ माह में 35 प्रकरण दर्ज किए हैं और डेढ़ करोड़ की नशे की सामग्री को जब्त किया गया है।
दिनेश विश्रोई अभी भीलवाड़ा जेल में बंद है और राज्य में अलग अलग जिलों में प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। गत साल भी बोरानाडा मेें आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई थी जिसमें भी उसे पकड़ा गया था। आरोपी बड़ा तस्कर है और उसका मादक पदार्थ तस्कर कमल राणा से संबंध रहा है। आरोपी ने पूजा एंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी खोल रखी है। अभी तक पता चला है कि उसने पीडब्ल्यूडी के लिए 60 लाख का कार्य किया है। इसकी फर्म को ब्लैक लिस्ट करवाया जा रहा है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

