Doordrishti News Logo

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। युवक की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रात को खाना खाकर सोया था। बाद में उसे उल्टियां हुई और अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इसे भी पढ़ें – युवक पर गिरी लोहे की फाटक,अस्पताल में मौत

इस बारे में उसके पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी निवासी मनीष राठौड़ पुत्र प्रतापचंद राठौड़ रात को अपने घर में खाना खाकर सो गया था। सुबह नहीं उठने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मौकास्थल का निरीक्षण करने पर पता लगा कि मुकेश ने उल्टियां की थी।

उसकी संभवत: अचानक से तबीयत खराब हो गयी थी और वह उठ भी नहीं पाया था। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026