पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली का आरोप

लोगों का विरोध होने पर गाड़ी लेकर चला गया

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली का आरोप।
कमिश्ररेट में अवैध रूप से बजरी का खनन करने वालों को पकडऩे के बजाए पुलिस खुद अवैध वसूली करने लगी है,ऐसे आरोप अब लोग लगाने लगे हैं।

आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिस कर्मी एक्सीडेंट का बहाना बनाकर वसूली के इरादे से पहुंचा।

यह भी पढ़ें – नामी कंपनी के नकली उत्पाद बेचने पर चार दुकानदार गिरफ्तार,कॉपी राइट में केस दर्ज

मगर लोगों का विरोध ज्यादा होने पर वह वहां से गाड़ी लेकर चला गया। इसमें सबसे बड़ी बात यह थी कि पुलिस की गाड़ी में चालक के अलावा कोई अन्य स्टाफ भी नहीं था। ऐसे में पुलिस कर्मी शक के घेरे में आ गया।

दरअसल पुलिस जिला पश्चिम में बजरी माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए जगह जगह नाकाबंदी कर रखी है। मगर शुक्रवार को एक पुलिस कर्मी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि पुलिस कर्मी अवैध रूप से वसूली करना चाहता है और वह यहां पर आया है। जबकि पुलिस जीप के साथ केवल चालक ही था और उसका कहना था कि एक व्यक्ति ने पीछे किसी का एक्सीडेंट कर दिया है।

लोगों ने जब उसका ज्यादा विरोध किया तो वह जीप लेकर चला गया। वायरलैस सेट पर झूठे ही गाड़ी को बुलाने के लिए धमकाने लगा था। वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026