Doordrishti News Logo

खुद को हिन्दू बताकर शनि मंदिर के नाम पर रशीदें काट रहे दो भाईयों को पकड़ा

  • दो साथी भागने में सफल
  • लोगों ने मौके पर पकड़ा
  • हंगामा हुआ
  • टायर चुराने में भी संदिग्ध

जोधपुर,खुद को हिन्दू बताकर शनि मंदिर के नाम पर रशीदें काट रहे दो भाईयों को पकड़ा। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 9 में हंगामा हुआ। लोगों ने दो भाईयों को पकड़ा था और ये लोग खुद को हिन्दू बताकर शनि मंदिर के नाम पर फर्जी रशीदें काट रहे थे।

इसे भी पढ़ें – रेंज पुलिस ने जेल से ऑपरेट कर उड़ीसा से मंगाया 80 लाख का गांजा पकड़ा

क्षेत्र में काफी हंगामे के बाद लोगों ने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर अग्रिम पूछताछ आरंभ की है। इनके द्वारा टायर चुराने का भी संदेह व्यक्त किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान की जा रही है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 9/685 निवासी संजय पुत्र हरीशचंद्र भाज्यानी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रविवार की सुबह वह क्षेत्र में हंगामा होने पर घटनास्थल पर पहुंचा था। तब पता लगा कि लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर रखा है,जो खुद को हिन्दू बताकर शनि मंदिर के नाम पर फर्जी रशीदें बनाकर काट रहे थे।

बाद में युवकों को लोगों ने उनका असली नाम पूछा तो उन्होंने खुद को मोसीन खां और आमिर खां बताया था। इस हंगामे के बीच कुड़ी पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। संजय की रिपोर्ट पर दोनों युवकों सरस्वती नगर ओम कॉलोनी निवासी मोसीन खां पुत्र सईद खां और उसके भाई आमिर खां को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ में दो और लोग भी थे जो मौके से भाग गए।

कार के टायर चोरी का भी संदेह 
परिवादी संजय भाज्यनी ने रिपोर्ट में बताया कि 26 नवंबर को उसकी कार के टायर चोरी हो गए थे,जिस बारे में कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में उक्त दोनों संदिग्ध लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में जांच आरंभ की है।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026