Doordrishti News Logo

पुलिस ने फिर शुरू की जांच पड़ताल,मकान दुकान पर पहुंची

अनिता चौधरी हत्याकांड

जोधपुर,पुलिस ने फिर शुरू की जांच पड़ताल,मकान दुकान पर पहुंची। शहर में ब्यूटिशियन अनिता चौधरी हत्याकांड में सीबीआई जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। हत्याकांड में पकड़े गए मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन के अलावा कोई इसमें अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

इसे भी पढ़िए – बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

अनिता चौधरी के पति और पुत्र के साथ समाज के लोगों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग रखी थी। जो राज्य सरकार ने स्वीकार कर ली थी,मगर अब तक वह जांच शुरू नहीं हो पाई। अनिता चौधरी के पति और पुत्र ने अभी दो दिन पहले फिर से नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल से मुलाकात की थी।

पुलिस अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी अपनी बात रखी थी। पुलिस ने हत्याकांड में फिर से पड़ताल आरंभ करते हुए रात को अनिता चौधरी के घर और ब्यूटी पार्लर पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस के साथ परिजन भी थे। जांच अधिकारी एडीसीपी सुनील के.पंवार के साथ सरदारपुरा पुलिस भी थी।

उल्लेखनीय है कि गत अक्टूबर में हुई अनिता चौधरी हत्याकांड के बाद कई दिनों तक चले धरना प्रदर्शन और बाद में हुए सरकार और परिजनों के बीच समझौते के बाद हालांकि सीबीआई जांच की मांग तो अभी लंबित है लेकिन पुलिस ने पुन: जांच करनी शुरू की।

Related posts:

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाएं

April 24, 2026

डॉ.गांधी और डॉ.हिमांशी एंडोक्रिनोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

April 24, 2026

फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ

April 24, 2026

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा को भावभीनी विदाई

April 24, 2026

यात्री ध्यान दें: साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 जून तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी

April 24, 2026

IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो

April 24, 2026

गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे

April 24, 2026

AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना

April 24, 2026

जोधपुर स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण

April 24, 2026