Doordrishti News Logo

रेलवे स्काउट की पांच दिवसीय छठी जिला रैली 24 दिसबंर से

  • रेलवे स्टेडियम पर जुटेंगे सैंकड़ों स्काउट एवं गाइड्स
  • होंगे रंगारंग रोचक शिक्षाप्रद व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

जोधपुर,रेलवे स्काउट की पांच दिवसीय छठी जिला रैली 24 दिसबंर से।भारतीय स्काउटिंग की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की छठी जिला रैली 24 दिसंबर से यहां रेलवे स्टेडियम पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें – जीएसटी और प्री-बजट का सम्मेलन अच्छी बात,यहां आने का मौका मिला-उमर अब्दुल्ला

रेलवे भारत स्काउट गाइड के जोधपुर मंडल जिलाध्यक्ष डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय स्काउटिंग के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल भारत स्काउट एवं गाइड की पांच दिवसीय छठी जिला रैली 24 दिसंबर से यहां रेलवे स्टेडियम पर प्रारंभ होगी जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय जिला रैली के अंतर्गत रैली प्रतियोगिताएं,इंटरेक्टिव प्रदर्शन व प्रदर्शनी अन्य बहु उपयोगी प्रशिक्षण व रोमांचक ट्रेकिंग की जाएगी।

स्काउट जिला आयुक्त मंडल कार्मिक अधिकारी/इंचार्ज अभिषेक गांधी के अनुसार रैली के दौरान ‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है’ विषयक पीजेंट शो,पायनियरिंग कैंप क्राफ्ट प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

बहुउपयोगी प्रशिक्षण
स्काउट की जिला रैली में एसडीआरएफ की ओर से आयोजित विशेष सत्र में सीपीआर,पानी संबंधी हादसों,आग बुझाने के तरीकों व प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े बहु उपयोगी प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

इसके अलावा ध्यान एवं योग का विशेष सत्र,मिलेट आधारित व्याख्यान,ऐतिहासिक चित्रों की प्रदर्शनी तथा मंडोर के आसपास एडवेंचर स्थलों का पैदल भ्रमण व दिशा ज्ञान इत्यादि रैली के आकर्षण होंगे।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026