समाज के वाट्सएप ग्रुप में युवक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां
- शिकायत करने पर कार्यालय पर बुलाकर चाकू से हमला
- केस दर्ज
जोधपुर,समाज के वाट्सएप ग्रुप में युवक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां। शहर के सूरसागर स्थित व्यास कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर समाज के व्यक्ति ने चाकू से अपने कार्यालय में हमला किया। युवक बच गया मगर साथ जाने वाले अन्य युवक को चाकू का वार ललाट के पास लगा। आरोपी ने पीडि़त युवक के बारे में समाज के एक वाट्सएप ग्रुप में अनर्गल टिप्पणी की थी। जिसकी शिकायत पर हमला किया गया।
इसे भी पढ़ें – एम्स जोधपुर में 5वें लाइव सर्जिकल और कैडेवरिक डिसेक्शन कोर्स शुरु
मामले को लेकर सूरसागर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी हाथ नहीं लगा है। सूरसागर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे व्यास कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पास में उसके भाई का फोन आया कि समाज के वाट्सएप ग्रुप में उसके बारे में अशोक पारिक ने अनर्गल टिप्पणियां करते हुए मानहानि की है।
इस पीडि़त युवक ने अशोक पारिक से बात करने के साथ शिकायत की। तब अशोक पारिक ने कहा कि उसका मोबाइल है कुछ भी लिखें तुम्हें उससे क्या है। बाद पीडि़त युवक को अशोक ने अपने कार्यालय कालीबेरी बुलाया। जहां पर पहले से ही सात आठ लोग बैठे हुए थे।
पीडि़त अपने एक परिचित को साथ लेकर गया था। जब वहां पहुंचा तब अशोक पारिक ने चाकू से हमला किया। मगर पीडि़त युवक बच गया, मगर उसके साथ गए परिचित युवक को चाकू का वार सिर पर ललाट के पास में लगा। इस पर वह लोग डर के मारे वहां से भाग गए। सूरसागर पुलिस थाने में इस बारे में केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

