एम्स जोधपुर में 5वें लाइव सर्जिकल और कैडेवरिक डिसेक्शन कोर्स शुरु
जोधपुर,एम्स जोधपुर में 5वें लाइव सर्जिकल और कैडेवरिक डिसेक्शन कोर्स शुरु। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स जोधपुर के कान,नाक और गला (ईएनटी) विभाग ने एनाटॉमी विभाग के सहयोग से 5वें लाइव सर्जिकल और कैडेवरिक डिसेक्शन कोर्स की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ें – दो गैस टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग से 5 लोग जिंदा जले 7 मौत, 35 झुलसे 40 वाहन राख
यह पांच दिवसीय कार्यशाला 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवा ईएनटी सर्जनों को सिर और गर्दन की सर्जरी, राइनोप्लास्टी और फेशियल प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में उन्नत कौशल प्रदान करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. गोवर्धन दत्त पुरी ने किया। उनके साथ एम्स दिल्ली के प्रो.आलोक ठाकर,डीन (अकादमिक) प्रो.शिल्पी गुप्ता दीक्षित और एम्स जोधपुर के एनाटॉमी विभाग के प्रमुख प्रो. सुरजीत घाटक जैसे प्रख्यात विशेषज्ञ भी उपस्थित थे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सर्जिकल कौशल को बढ़ाने वाले ऐसे मंचों के महत्व पर जोर दिया।
पहले दिन में प्रमुख विशेषज्ञों जैसे डॉ.गौरव कटारिया,डॉ.डार्विन कौशल और डॉ.कपिल सोनी ने उन्नत सर्जिकल तकनीकों पर व्याख्यान दिए। दिन की मुख्य विशेषताएं लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन रहीं, जिनमें सुपरफिशियल पैरोटिडेक्टॉमी,टोटल लैरेनजेक्टॉमी और हेमिथायरॉइडेक्टॉमी जैसे जटिल सर्जरी शामिल थीं।
इन सर्जरी को प्रो.आलोक ठाकर और डॉ.विधु शर्मा जैसे अनुभवी सर्जनों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संचालित किया। यह कार्यशाला सैद्धांतिक व्याख्यानों और कैडेवरिक डिसेक्शन के व्यावहारिक सत्रों का अनोखा संयोजन है,जो प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सीखने का विशेष अवसर प्रदान करती है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

