दो गैस टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग से 5 लोग जिंदा जले 7 मौत, 35 झुलसे 40 वाहन राख
- क्षतिग्रस्त टैंकर से रिसा गैस
- सड़क पर करीब 500 मीटर तक फैला
- विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई दी
- घटना स्थल के अगल बगल में हैं डीपीएस स्कूल और पेट्रोल पंप
जयपुर,दो गैस टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग से 5 लोग जिंदा जले 7 मौत, 35 झुलसे 40 वाहन राख।जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दो गैस टैंकर में टक्कर के बाद आग लगने और विस्फोट से 5 लोग जिंदा जल गए कुल सात की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे में 35 लोग झुलस गए। आग की चपेट में आने से करीब 40 वाहन जल कर मलबा बन गए।

इसे भी पढ़ें – सीमा राठौड़ बनी रीफ की कल्चर एम्बेसडर
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सीएनजी और एलपीजी से भरे टैंकर टकरा गए और उसमें आग लग गई। टैंकर फटा गया जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। घटना स्थल के सामने ही पेट्रोल पंप और एक तरफ दिल्ली पब्लिक स्कूल है।

भांकरोटा एसएचओ मनीष गुप्ता बताया कि आग ने ट्रकों सहित कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। चपेट में आए वाहनों की संख्या स्पष्ट नहीं है। झुलसे हुए कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही टैंकर टकराया,तुरंत ही 20 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और इनकी संख्या बढ़ती गई। इस घटना में 5 लोग जिंदा जल गए और कुल सात की मौत हो गई,जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिससे स्थानीय निवासी डर गए। सभी यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर हुआ क्या है। आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। कई ईंधन टैंकों के फटने से बार-बार विस्फोट हुए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

टैंकर में धमाके के बाद करीब 500 मीटर तक सड़क पर केमिकल फैल गया। इस कारण आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। एक फैक्ट्री भी जल गई। हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।केमिकल और गैस के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू में लगे लोग मास्क लगाकर ऑपरेशन में जुटे हैं।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

