Doordrishti News Logo

जोधपुर, रातानाडा ऑफिसर मैस में रहने वाले एक सैन्यकर्मी से अंजान शख्स ने दस लाख की ठगी कर ली। उससे ऑन लाइन चलने वाली एक कंपनी इनवेस्ट इन वाइन स्टॉक मार्केट ऑफ लाइव इएक्स में अच्छे मुनाफे का झाँसा दिया गया। एक माह गुजरने के बाद भी उसे कंपनी की तरफ से काम नहीं दिलाया गया।

बदमाश ने अब अपना फोन भी बंद कर दिया है। पीडि़त सैन्यकर्मी की तरफ से रातानाडा थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट मेें रिपोर्ट दी गई है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: हरियाणा के रेवाड़ी स्थित पिथड़ावास हाल आफिसर मैस एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर में रहने वाले मनोज यादव पुत्र सज्जन सिंह यादव ने यह रिपोर्ट दी है।

इसमें बताया कि गत माह उसके मोबाइल पर गत दिनों फोन आया और उसने उसको इनवेस्ट इन वाइन स्टॉक मार्केट ऑफ लाइव इएक्स में होना बताया। फिर इसमें रूपए इनवेस्ट करने के नाम पर झांसे में लिया और धीरे धीरे कर उससे दस लाख रूपए ऐंठ लिए।

5 मार्च से लेकर 29 मार्च तक रकम ली गई। मगर अब तक कोई कार्य नहीं मिला। बदमाश ने अपना फोन भी बाद में बंद कर डाला। दस लाख रूपए बदमाश के बताए अनुसार खाते में ट्रांसफर करता रहा। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल आरंभ की है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026