Doordrishti News Logo

बैंक खाते का गलत इस्तेमाल,पीड़ित का खाता फ्रीज

जोधपुर,बैंक खाते का गलत इस्तेमाल,पीड़ित का खाता फ्रीज।
शहर के सूरसागर स्थित कबीर नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते का किसी ने गलत इस्तेमाल करते हुए लेन देन कर दिया। जिससे उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया।

इसे भी पढ़िए – युवक की रेल की चपेट में आने से मौत,पहचान के प्रयास

इसमेें एक व्यक्ति को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि कुरेशी नगर,कबीर नगर निवासी मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल रशीद ने यह रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसके बैंक खाते का किसी शख्स ने गलत इस्तेमाल करते हुए लेन देन कर दिया। जिस पर बैंक द्वारा उसका खाता फ्रीज कर दिया गया। पता लगा कि उदय मंदिर क्षेत्र में रहने वाले किसी मोईन नाम के शख्स ने खाते का गलत इस्तेमाल किया है। पुलिस ने इस संबंध में अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026