Doordrishti News Logo

सड़क पर हंसी ठिठोली पड़ी भारी
युवक बोलेरो की चपेट में आया

  • हिट एण्ड रन
  • घटना सीसीटीवी फुटेज आया सामने
  • युवक का अस्पताल में चल रहा उपचार

जोधपुर,सड़क पर हंसी ठिठोली पड़ी भारी युवक बोलेरो की चपेट में आया। शहर के झालामण्ड क्षेत्र में गुरुवार की रात में सडक़ पर एक- दूसरे को पकडऩे के लिए भागने व हंसी ठिठोली करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया।

जब डिवाइडर से अचानक वह रोड पर आया और बोलेरो कैम्पर की चपेट में आ गया।

गंभीर घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। घटना के बाद बोलेरो का चालक भी भाग गया। उसका पता नहीं लगा है।

इसे भी पढ़ें – मुख्य सरगना हाथ नहीं लगा,तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जानकारी के अनुसार गुरूवार को झालामण्ड क्षेत्र में दो युवक आपस में हंसी मजाक व हंसी ठिठोली कर रहे थे। इस दौरान एक युवक भागने लगा तो दूसरा उसे पकडऩे के लिए पीछे भागा। भागते-भागते दोनों युवक सडक़ पर आ गए और फिर डिवाइडर पर लगे रोड लाइट के पोल के दोनों तरफ खड़े होकर हंसी मजाक करने लगे।

एक युवक ने पकडऩे का प्रयास किया तो दूसरा युवक बचने के लिए डिवाइडर से सडक़ पर भागने लगा। तभी उधर बोलेरो कैम्पर आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। कैम्पर ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आस-पास भीड़ जमा हो गई। साथी युवक की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026