चार महिने पहले ट्रक लूटने का फरार आरोपी पकड़ा
- चार लोग हो चुके गिरफ्तार
- आरोपी टॉप टेन में था वांटेड
जोधपुर,चार महिने पहले ट्रक लूटने का फरार आरोपी पकड़ा। शहर के सूरसागर में साढ़े चार माह पूर्व ट्रक लूटने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह टॉप 10 में चयनित वांछित आरोपी भी था। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। पूर्व में गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। ट्रक भी बरामद हो गया था।
सूरसागर थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि गत पांच जुलाई को बावड़ी निवासी सफीक खान ने लूट की रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह उम्मेद नगर निवासी मुकेश देवासी की आईसर गाड़ी चलाता है। गत दो जुलाई को बीकानेर से मंडोर मंडी भरकर गाड़ी को लाया था। यहां शाम चार बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया।
यह भी पढ़ें – रिमांड खत्म होने से पहले ही आरोपी गुलामुद्दीन को भेजा जेल
रिपोर्ट में बताया कि दो मशीन और एक कूलर को मथानिया के पास के गांव में डिलीवर करना है। इस पर वह गाड़ी लेकर बैद्यनाथ पहुंचा जहां चार व्यक्ति जबरदस्ती चाबी छीनकर उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस मामले में आरोपी बिजवाडय़िा पुलिस थाना मथानिया निवासी गोपाराम उर्फ गोपाल पुत्र खेताराम देवासी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अलग- अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

