Doordrishti News Logo

 

कजली तीज से अनंत चतुर्दशी तक धार्मिक महत्व के दिन

जोधपुर, धार्मिक भाद्रपद मास में 9 धार्मिक महोत्सव विभिन्न शास्त्रों की विधियों से धूमधाम से मनाया जाएंगेl कजली तीज तृतीया से अनंत चतुर्दशी तक यह धार्मिक आयोजन होंगे। इसमें कई अद्भुत योग बनेंगे, आनंद फलदायक योग बनेंगे। कई अविस्मरणीय घटनाएं घटित होगीl

चमत्कारिक दक्षिण मुख सिगनापुर सिद्द शनिपीठ शनिधाम शास्त्री नगर के महंत हेमंत बोहरा ने बताया कि भाद्रपद मास को धार्मिक दृष्टि से धर्म सम्राट की उपाधि प्राप्त है। सभी महीनों में भाद्रपद मास को धर्म सम्राट मास कहा गया है। इस भाद्रपद मास में 9 धार्मिक महोत्सव मनाए जाएंगे। जिसमें कजली तीज से अनंत चतुर्दशी तक विभिन्न महोत्सव आएंगे। 282 वर्ष बाद ऐसा अद्भुत संयोग भाद्रपद मास में बन रहा है कि पूरा महीने विभिन्न त्योहार हैं जिन्हें मनाने से अनंत फल प्राप्त होता है।

महंत हेमंत बोहरा ने बताया भाद्रपद मास में जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने, प्रथम पूज्य भगवान गणपति का जन्मोत्सव होने से यह पावन पवित्र मास है। समस्त कार्यों में प्रथम पूज्य भगवान गणपति का जन्म मास होने से सभी क्षेत्रों में यह महीना फलदायक मास कहा गया है। इस महीने वैसे तो समस्त कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष के दिन पूज्य और पवित्र है परंतु कुछ तिथियां विशेष पूजनीय और फलदायक बन रही हैं। भाद्रपद मास में कई अद्भुत संयोग बनेंगे जैसे ही विश्व पटल पर कई अविश्वसनीय घटनाएं घटित होगी तो खगोलीय असर भी दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि भाद्रपद मास में कजली तीज, बड़ी तीज, हल चंदन छठ यानी ऊब छठ, कृष्ण जन्माष्टमी, गोवत्स द्वादशी, बछ बारस, बाबा रामदेव बीज,गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, राधाष्टमी और अनंत चतुर्दशी मुख्यतया विशेष 9 धार्मिक महोत्सव हैं। इसके साथ ही इसी महीने में सहायक त्यौहार फल द्वितीया,बहुला चौथ,भगवान जंभेश्वर जयंती विश्नोई समाज, गोगा नवमी, पर्यूषण पर्व जैन समाज, सोमवती पिठोरी अमावस्या, नक्त व्रत, व्रत हरतालिका तीज, बलदेव छठ, मुक्ता भरण संतान सप्तमी, जिनके भी संतान ना हो इस दिन व्रत करने से संतान अवश्य होती है। चंद्र नवमी तेजा दशमी,जलझूलनी देव झुलनी एकादशी, शनि प्रदोष व्रत, श्रीवामन जयंती, महालय श्राद्ध पूर्णिमा। संपूर्ण मास, संपूर्ण वर्ष में एकमात्र ऐसा महीना है जिसमें संपूर्ण महीने त्यौहार ही त्यौहार हैं, जिनका धार्मिक एवं लोक दृष्टि से अति महत्व है।

ये भी पढें – ज्वैलरी की दुकान से पायेजब चुराने का आरोपी गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026