Doordrishti News Logo

नगर निगम उत्तर का 846 करोड़ का वजट पारित

-बजट से पहले हुआ हंगामा

-टूरिस्ट डेस्टिनेशन में फोकस रहेगा

जोधपुर,नगर निगम उत्तर का बजट मंंगलवार को भारी हंगामे के बीच जारी हुआ। काफी गहमागहमी बजट पेश के समय बनी रही। पक्ष विपक्ष के नेता आमने सामने हुए। आखिर 846 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। इसमें ब्लू सिटी को टूरिस्ट डेस्टिनेशन में फोकस किया गया है लेकिन इस हंगामे के बीच कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हाथा-पाई हुई। बात इतनी सी थी कि भाजपा पार्षद फूलों का गुलदस्ता देकर माहापौर कुंती देवड़ा का स्वागत करना चाहते थे,इसी बीच एक कांग्रेस पार्षद फूलों का गुलदस्ता लेकर भाग गई। इसी बात को लेकर हंगामा इतना बढ़ गया कि भाजपा पार्षद राजेश कच्छावाहा और कांग्रेस पार्षद शहाबुद्दीन के बीच तकरार हो गई। इस दौरान दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान एक-दूसरे को धक्का देने लगे और कॉलर तक पकड़ लिया। इस पर वहां मौजूद पार्षदों ने मामला शांत करवाया और महज 30 मिनट में जोधपुर उत्तर का बजट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें-यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो में स्थाई बढोतरी

तीसरा बजट पेश किया गया:-
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने महापौर को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बजट के कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए और तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधरण सभा की बैठक भी नहीं बुलाई जाती है और आज बैठक बुलाई इसके लिए भाजपा की महिला पार्षद बुके देकर स्वागत करेगी।

इसे भी पढ़िए-वृंदावन की साध्वी पूर्णिमा दीदी पहुंची जोधपुर,भजन संध्या आज

कांग्रेस पार्षद जाफरान ने बुके छीनकर छिपा दिया:-
उप महापौर और पार्षद शहाबुद्दीन ने रोका इतने में कांग्रेस की जाफरान ने बुके छीनकर छिपा दिया। बुके लौटाने की बात पर भाजपा पार्षद अड़ गए और कार्रवाई आगे नहीं बढऩे दी। इस बात पर भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए। इस पर कांग्रेस पार्षद शहाबुद्दीन व भाजपा के राजेश कच्छावाह के बीच हाथापाई हो गई। अन्य पार्षदों ने छुड़वाया और हंगामा शांत करने की कोशिश की। हंगामा इतना बढ गया कि सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा। महापौर के चैंबर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे भी देखें-रैगिंग के मामले में मानव अधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

सदन में लगे मोदी के नारे कांग्रेस पार्षद बिफरे:-
साधरण सभा में महापौर के बजट पढने के बाद महापौर ने जैसे ही नेता प्रतिपक्ष को प्रतिक्रिया के लिए कहा वैसे ही नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने देश के प्रधानमंत्री को जोधपुर में जी-20 के लिए धन्यवाद से बात शुरू की तो सदन में मोदी के नारे लगे। मोदी के नारे लगने के बाद कांग्रेस पार्षद बिफर गए। उप महापौर अब्दुलकरीम जोनी ने नेता प्रतिपक्ष से माइक छीन कर सभी को चुप रहने को बोला इस पर नेता प्रतिपक्ष व अन्य पार्षदों ने विरोध किया और सदन का बहिष्कार की बात कही। इस पर समझाइश के बाद फिर से माइक नेता प्रतिपक्ष को थमाया गया।

यह बजी पढ़ें-अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

846.09 करोड़ का बजट उत्तर की आय दक्षिण से कम:-
महापौर कुंती देवड़ा ने सदन में अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया इस दौरान उन्होंने कुल 846.09 करोड़ का बजट पास किया। यह बजट दक्षिण निगम से अधिक है जबकि उत्तर की आय दक्षिण से कम है। इस बजट में पिछले दस वर्षो से वीरान पड़ी गांधीनगर आवासीय योजना में सडक़ बिजली आदि की घोषणा की।

इसे भी पढ़िए-हिस्ट्रीशीटर पर दिनदहाड़े फायरिंग,कंधे पर लगी गोली

प्रमुख मार्गो पर नगर निगम मुख्य द्वार बनाएगी:-
सूरसागर जोन में फायर ब्रिगेड,शहर विधानसभा में कुंज बिहारी चौक का सौंदर्यकरण,पचेटिया हिल,गुलाब सागर आदि का सौंदर्यीकरण के साथ ही जोधपुर आने के प्रमुख मार्गो पर नगर निगम मुख्य द्वार बनाएगी। यह द्वार नागौर रोड़,जयपुर रोड,जैसलमेर आदि पर बनेंगे। नाले आदि के लिए बजट लिया गया है।

पार्षद फंड नहीं बढाया-:
उत्तर निगम के पार्षद फंड नहीं बढाया गया है। पिछले वर्ष के तरह 30 लाख ही रखा गया साथ ही निगम में आय बढाने के लिए बासनी तंबोलिया में खसरा नंबर 70 में वस्त्र व्यापारियों को भूखंड आवंटित करेंगे। इससे 20 करोड़ का फायदा होने का अनुमान है।

उत्तर शहर को ये मिलेगा बजट में :-
सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्त की जाएगी। इसके अलावा फतेहसागर-नवचौकिया को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे। साथ ही भीतरी शहर की छोटी छोटी गलियों को ब्लू सिटी की थीम पर विकसित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक दरवाजों की नए सिरे से सजावट की जाएगी। घंटाघर क्षेत्र में रात्रिकालीन हस्तशिल्प मार्केट तथा कटला बाजार चौक में स्ट्रीट फूड मार्केट डेवलप करेंगे। सभी वर्गों के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी करेंगे। समस्त कर्मचारियों के आरजीएचएस कार्ड बनेंगे।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026