Doordrishti News Logo

वृंदावन की साध्वी पूर्णिमा दीदी पहुंची जोधपुर,भजन संध्या आज

-पाल गांव के अष्टभुज भगवान विष्णु मंदिर में कार्यक्रम

जोधपुर,शहर के निकट पाल गांव के गौरी हरसिद्धि फार्म हाउस स्थित भगवान विष्णु के अष्टभुज मंदिर में बुधवार को वृंदावन की साध्वी पूर्णिमा दीदी भजनों की प्रस्तुति देगी। शाम 5 बजे से शुरू होने वाली इस भजन संध्या में साध्वी पूर्णिमा ठाकुरजी के भजनों से भाव विभोर करेगी। साध्वी का बुधवार सुबह जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भक्त जनों ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-जोधपुर पहुंचा वायुसैनिक लापता, गुमशुदगी दर्ज

आयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल ने बताया कि उत्तर भारत के पहले अष्टभुज भगवान विष्णु मंदिर में 23 जनवरी से ही धार्मिक कार्यक्रम चल रहे। इसी कड़ी में आज वृंदावन की साध्वी पूर्णिमा दीदी की भजन संध्या होगी इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर दी गई। इस भजन संध्या में आसपास के गांव से भी रसिक जन शामिल होंगे। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 जनवरी को राम मंदिर जन्मभूमि शिलान्यास के मुख्य पंडित गंगाधर पाठक ने करवाई थी। मंदिर को 21 कारीगरों ने मिलकर महज 3 महीने में तैयार किया है। यहां पर भगवान शिव के नर्बदेश्वर की भी स्थापना की गई है। वहीं मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: