Doordrishti News Logo

हिस्ट्रीशीटर पर दिनदहाड़े फायरिंग, कंधे पर लगी गोली

जोधपुर,शहर के बाहरी इलाके डालीबाई चौराहा के समीप वीतराग सिटी के बाहर हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर कुछ लोगों ने आज दोपहर में हमला किया। फायरिंग किए जाने से गोली उसके कंधे पर लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे घायलावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत सामान्य बनी है। हमलावरों में एक व्यक्ति ने इसकी जिम्मेदारी ट्वीट कर ली है। हमले की वजह आपसी रंजिश की बताई जाती है। हमलवारों की तलाश में पुलिस की टीमों के साथ डीएसटी को लगाया गया है। फिलहाल हमलवारों की पहचान के साथ सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-कुड़ी सरकारी स्कूल की जर्जर भवन को लेकर अभिभावकों में रोष

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर दिन में डालीबाई चौराहा के समीप वीतराग सिटी के बाहर हमला हुआ। स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए आधा दर्जन लोगों ने यह हमला किया। उस पर फायरिंग किए जाने से एक गोली उसके कंधे पर लगने से वह घायल हो गया। बाद में हमलावर वहां से भाग गए। गोली चलने से एक बारगी क्षेत्र में सनसनी फेल गई। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल पड़े राकेश मांजू को मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें-दो सूने मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवर नगदी चुराई

पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि उसकी हालत सामान्य है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। हमला अपरान्ह साढ़े तीन बजे के आस पास हुआ। कार में पांच छह लोग सवार थे। चार थानाधिकारियों के साथ डीएसटी को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेजों को जांचा जा रहा है। बजरंगसिंह नाम के एक शख्स ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया पर हुए हमले को लेकर ट्वीट किया किया कि साथियों आज जोधपुर में राकेश मांजू का काम हो गया है। अन्य का काम भी जल्दी कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीमें हमलावरों की पहचान के साथ अब तलाश में लगी हैं। डीसीपी वेस्ट गौरव यादव के अनुसार पुलिस की टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। कार का पता लगाने के लिए शहर भर में नाकाबंदी करवाई गई। आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026