Doordrishti News Logo

स्कूटी सवार के पास मिली 84 ग्राम चरस और 20 ग्राम गांजा

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।स्कूटी सवार के पास मिली 84 ग्राम चरस और 20 ग्राम गांजा। भगत की कोठी पुलिस ने नाकाबंदी में एक स्कूटी सवार को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चरस और गांजा बरामद हुआ। युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मादक पदार्थ के संबंध में अब पूछताछ चल रही है।

इसे भी पढ़ें – पटरियां पार करते षोडसी आई ट्रेन की चपेट में,मौत

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम के लिए भगत की कोठी विस्तार योजना के पास में नाकाबंदी की गई। सांयकालीन व रात्रिकालीन गश्त में एक संदिग्ध युवक स्कूटी सवार को रोका गया।

उसकी तलाशी लिए जाने पर पास में 84 ग्राम चरस एवं 20 ग्राम गांजा मिला। इस पर आरोपी युवक 4 क-31 मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश यादव पुत्र किशनाराम यादव को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम जांच शास्त्रीनगर थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।

Related posts:

साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग,एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश

March 12, 2026

तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन

March 12, 2026

वंदे भारत सहित सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव व प्रशिक्षण की सुविधा अब जोधपुर में

March 12, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया सौर ऊर्जा केंद्र का दौरा

March 12, 2026

बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा दो चचेरे भाई गिरफ्तार

March 12, 2026

अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वाला एक गिरफ्तार

March 12, 2026

बासनी औद्योगिक क्षेत्र के कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

March 12, 2026

 अब सांस से होगी बीमारी की पहचान, इलेक्ट्रॉनिक नोज विकसित

March 12, 2026

महिला सशक्तीकरण हमारी सोच का हिस्सा बने- डॉ भंवरलाल

March 11, 2026