Doordrishti News Logo

जोधपुर,पाली जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर सांडेराव के निकट अंडर ग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान 80 फीट लंबा पाइप मारवाड़ जंक्शन से पूना जा रही एक निजी बस में घुसकर आर पार हो गया। इस हादसे में 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के वक्त हाइड्रोलिक मशीन पर लटक रहा 80 फीट लंबा पाइप अनियंत्रित होकर हवा में झूलते हुए बस में घुस गया। घटना की सूचना मिलने पर सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सांडेराव अस्पताल भेजा गया। यहां से तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें पाली रेफर किया गया। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर 2 घंटे के बाद सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार गैस पाइपलाइन डालते समय बरती गई लापरवाही के चलते बस में पाइप घुसने से एक महिला की तो गर्दन कट गई और जबकि एक अन्य युवक का सिर फट गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026