परिवार नाथद्वारा घूमने गया, चोरों ने मारा बड़ा हाथ

जोधपुर, शहर में सर्दी के मौसम में पुलिस गश्त को धत्ता बताकर चोर चांदी कूटने में लगे हैं। बाहरी क्षेत्रों में चोरियां होना आम बात है। मगर चोर अब भीतरी शहर के मकानों में सेंध लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। दिनभर रैकी के बाद वे बंद मकान की टोह लेकर रात को अंजाम देने में लगे हैं। भीतरी शहर के चांदपोल स्थित जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरों ने पुलिस की गश्त की पोल भी खोल दी। बंद मकान से 115 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी और 3 लाख रूपए नगद चोरी होना बताया गया है। परिवार के लोग नाथद्वारा गए हुए थे।

आस पास पड़ौस की जानकारी पर वे आज यहां पहुंचे तो चोरी का पता लग पाया। सूचना पर खांडा फलसा पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब पुराने चोरों का रिकार्ड खंगालने के साथ आस पास की सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास चल रहा है। शहर के अंदरूनी क्षेत्र जय नारायण व्यास कॉलोनी में अभिषेक पुत्र सतीश व्यास का मकान है। परिवार के लोग नाथद्वारा गए हुए थे। शाम को ही सूचना मिलने पर घर पर पहुंचे। अलमारियों व बक्सों के ताले टूटे होने के साथ सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। अज्ञात चोरों ने बड़ी सेेंध लगाकर वहां से 115 ग्राम सोने के जेवर जिनकी अनुमानित कीमत 58 लाख है, तीन किलो चांदी और 3 लाख की नगदी पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने घर का कोना कोना छान मारा। यहां तक कि घर के भगवान के मंदिर में चढ़ाए गए आभूषण तक साफ कर गए। पुलिस ने सूचना के साथ मौका मुआयना किया है। देर रात तक इस बारे में परिजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। अब पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास करने लगी है।