Doordrishti News Logo

संभागीय आयुक्त पहुचे हॉस्पिटल,घायलों की ली जानकारी

जोधपुर, जालोर में शनिवार देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए। जबकि 36 अन्य झुलस गए। इनमें से सात लोगों को इलाज के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा इन लोगों की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे है। जालोर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। एक बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई। इससे 6 लोग जिंदा जल गए। 36 लोग झुलस गए, इनमें से ज्यादातर जालोर जिला

अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। जोधपुर में जयपुर निवासी प्रियंका पत्नी सुमित जैन(32), ब्यावर निवासी शकुंतला पत्नी यशवंतराज जैन(43), इन्दौर निवासी कौशल्या पत्नी उमेश जैन(44), ब्यावर निवासी तारा देवी पत्नी लक्ष्मण जैन (65), जयपुर निवासी कांता पत्नी राजेन्द्र जैन(54), चैन्नई निवासी गौतम पुत्र उत्तमचंद जैन(41) व ब्यावर निवासी दिनेश पुत्र नेमीचंद जैन(40) को देर रात इलाज के लिए जोधपुर लाया गया। इन सातों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। संभागीय आयुक्त डॉ. शर्मा जोधपुर में भर्ती सात झुलसे लोगों से मिलने के लिए आज सुबह महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बात कर उनके हाल जाने। बाद में उन्होंने डॉक्टरों से इन लोगों के इलाज के बारे में चर्चा कर निर्देश दिए।
ऐसे हुआ हादसा
हादसा जालोर जिले से 7 किमी दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु 2 बसों में शुक्रवार की रात ब्यावर से रवाना हुए थे। सभी जालाेर जिले के जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शनों के बाद लौटते समय रास्ता भटककर महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते समय एक गली में 11 केवी की लाइन काफी नीचे थी। कंडक्टर हाइटेंशन लाइन की ऊंचाई देखने के लिए बस पर चढ़ गया और तार को हटाने लगा, इसी दौरान बस में करंट फैल गया और आग लग गई।
मरने वालों में ड्राइवर-कंडक्टर व 3 महिलाएं
हादसे में ब्यावर की सोनल, सुरभि, चांद देवी, अजमेर के राजेन्द्र और ड्राइवर धर्मचंद जैन की मौत हो गई। कंडक्टर की भी मौत हो गई। जो लोग झुलसे हैं उनमें से कुछ की पहचान हो पाई है। इनमें जयपुर की प्रियंका, अजमेर की निशा, ब्यावर की शकुंतला, अनौसी, भीलवाड़ा की शिल्पा बाफना, ब्यावर की सुनीता, जयपुर की सीमा, रितिका और शिल्पा शामिल हैं।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026