Doordrishti News Logo

 साइबर क्राइम

जोधपुर, शहर में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। फिर से दो और लोगों से शातिरों ने ऑनलाइन ठगी कर ली। पीडि़तों ने इस बाबत मंडोर एवं बोरानाडा थाने में केस दर्ज करवाया है।

मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि पहाड ग़ंज द्वितीय निवासी आनंदसिंह पुत्र संजयकुमार की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी किराएदार हेमलता के पास में 12 मार्च दोपहर में किसी शख्स का फोन आया।

वह हेमलता को उसका जीजा बताते हुए फोन पेटीएम से रूपए अर्जेंट भेजने को कहा। इस पर हेमलता ने आनंद सिंह को फोन किया तब उसे फोन पेटीएम की जानकारी दे दी गई। वक्त घटना आनंद सिंह बस से पाली जा रहा था।

वह किशोर बाग क्षेत्र में पहुंचा तब शातिर ने लिंक भेजा था। इस पर क्लिक करने पर उसे के खाते में पहले दो रूपए आए। फिर शातिर ने दस हजार का लिंक भेजा। इसे क्लिक किए जाने पर उसके खाते से दस हजार रूपए कट गए।

फिर दो सौ रूपए भी क टे। अब पीडि़त की रिपोर्ट पर मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। उधर बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि बाड़मेर के कल्याणपुर थानान्तर्गत अराबा का रहने वाला आनंदसिंह पुत्र गुमान सिंह 12 मार्च को जोधपुर आया हुआ था।

वह बोरानाडा में एक मिठाई की दुकान पर बैठा था। तब किसी शातिर ने उसे बाऊजी कहकर संबोधित किया और खाते में रूपए डालने को कहा। पहले दस रूपए डाले फिर बीस इस तरह शातिर की डिमांड बढ़ती गई और वह खाते में रूपए डालता रहा। कुल मिलाकर उसने खाते अंजान शख्स के खाते में 45 हजार खुद ही ट्रांसफर कर दिए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026