नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी
- नवरात्र के पहले दिन वितरित की जाने वाली मूर्तियां तैयार
- शास्त्री मोहित दाधीच पंडितों के साथ विधि विधान से करायेंगे प्राण प्रतिष्ठा
- शिल्पकार जयशंकर बावरी के नेतृत्व में 15 कारीगरों की टीम ने तैयार की मूर्तियां
- गीता भवन में चल रही हैं तैयारियां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी।श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से जोधपुर में नववर्ष के पर 500 घरों में प्राण प्रतिष्ठित खाटू श्याम बाबा की मूर्तियां पहुंचाई जाएंगी। संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के नेतृत्व में नवरात्र के पहले दिन इन मूर्तियों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। आयोजन से जुड़े शास्त्री मोहित दाधीच ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ पंडितों की उपस्थिति में कराई जाएगी। इस धार्मिक पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि मूर्तियों का निर्माण शिल्पकार जयशंकर बावरी के नेतृत्व में 15 कारीगरों की टीम ने किया है। कई दिनों की मेहनत के बाद सभी मूर्तियां तैयार हो चुकी हैं। शिल्पकार जयशंकर बावरी ने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से हुई कमाई से पहले उन्होंने प्याऊ का निर्माण कराया था और अब वे श्मशान में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करवाने का संकल्प ले रहे हैं।
पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त
इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां इन दिनों गीता भवन में अध्यक्ष मोनिका प्रजापत और गीता प्रचार मंडल के सचिव राजेश लोढ़ा की देखरेख में चल रही हैं। नवरात्र के पहले दिन होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत ने बताया कि यह पहल समाज में भक्ति और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है,ताकि अधिक से अधिक घरों में श्याम बाबा की पूजा-अर्चना हो सके। प्राण प्रतिष्ठा पूजन कमेटी के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने अपनी टीम के सदस्य जगदीश कुमार,नितिन आचार्य, राधा कृष्ण शर्मा,प्रभाँशु जोशी और भूमित्र जोशी के नेतृत्व में मूर्तियों के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार शास्त्री मोहित दाधीच की देखरेख में अलग- अलग 100 मंदिरों में स्थापित श्याम बाबा की 100 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी,उसी प्रकार उन्ही के नेतृत्व में पंडित मांगीलाल दाधीच,पंडित राजेश दाधीच,पंडित उमेश त्रिपाठी और पंडित प्रदीप दाधीच के नेतृत्व में लगभग 11 पंडितों द्वारा विधि विधान से श्याम बाबा की 500 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। शास्त्री मोहित दाधीच ने कहा कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सनातन धर्म में एक पवित्र और आवश्यक वैदिक विधान है,जिसके द्वारा पत्थर या धातु की निर्जीव मूर्ति में मंत्रोच्चारण और पूजा के माध्यम से दिव्य चेतना,ऊर्जा और ईश्वरत्व स्थापित किया जाता है। इस अनुष्ठान के बाद ही मूर्ति ‘जीवंत’ होकर पूजनीय बनती है और भक्त ईश्वर से सीधे जुड़ पाते हैं।
वर्षों से देवी-देवताओं की मूर्तियां बना रहे शिल्पकार जयशंकर बावरी स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें खाटू वाले श्याम बाबा की एक-दो नहीं बल्कि 600 मूर्तियां बनाने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इन मूर्तियों के निर्माण में कुल 15 कारीगरों ने दिन रात मेहनत किय है और अब तक 400 से अधिक मूर्तियां तैयार हो चुकी हैं,जबकि शेष मूर्तियां भी एक-दो दिन में पूरी हो जाएंगी।
इस आयोजन के लिए अलग- अलग कमेटियों का गठन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा पूजन कमेटी के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी को बनाया गया है। सदस्य जगदीश कुमार,नितिन आचार्य,राधाकृष्ण शर्मा,प्रभांशु जोशी और भूमित्र जोशी शामिल हैं। इसी तरह श्याम बाबा श्रृंगार कमेटी के अध्यक्ष लक्की गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है,सदस्य गौतम उपाध्याय, मनीष गहलोत,नवीन भाटी और तेजकंवर सांखला को शामिल किया गया है। प्रसाद व्यवस्था व वितरण कमेटी का अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल को बनाया गया है, राजूराम जांगिड़,माधव सिंह मेहरू तथा सुमेर सिंह राजपुरोहित को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। गीता भवन प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुखराज जांगिड़ को दी गई है और सदस्य दिलीप मेहता,तन्मय भाटी,जितेंद्र राजपुरोहित,मंजू प्रजापति,ललिता शर्मा,ऋषभ प्रजापत और जयंत चौहान होंगे। टेंट,माइक,बैनर व जल व्यवस्था कमेटी का अध्यक्ष कन्हैयालाल सबनानी तथा सदस्य प्रदीप कुमार,जयेश चौहान, काव्यांश प्रजापत और लवजीत कुमार होंगे।अतिथि स्वागत कमेटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा,सदस्य अनुपमा सांखला, मोनिका टाक,अक्षिता राजपुरोहित और प्रेमलता मेहता होंगी। मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुमेर सिंह चूंडावत,सदस्य कृष्णा गौड़,दीक्षित परिहार,निश्चल सोलंकी,ऋषि प्रजापत और विशाल परिहार को बनाया है। वित्त कमेटी अध्यक्ष मोहित हेड़ा और सदस्य जीवन जाखड़, सम्पत राज जांगिड़, पवन बूब,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी और दीपक भूतड़ा होंगे।
