घर की दराज से 50 हजार रूपए व सोने की चेन चोरी
जोधपुर, शहर के भगत की कोठी स्थित पीली टंकी के पास में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोर 50 हजार रूपए और सोने की चेन चोरी कर ले गया। वक्त घटना पीडि़त झालामंड गया हुआ था और मां व अन्य सदस्य घर पर ही थे। रूपए दराज से चोरी हुए हैं। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है। भगत की कोठी थाना पुलिस ने बताया कि न्यू पाली रोड भगत की कोठी पीली टंकी के पास में रहने वाले कमलेश पुत्र श्यामलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत दिनों वह अपने किसी काम से झालामंड गया हुआ था। तब घर में उसकी मां व अन्य सदस्य मौजूद थे। इस बीच अज्ञात चोर घर की एक दराज से 50 हजार रूपए और सोने की चेन चोरी कर ले गया। इस बारे में अब हैडकांस्टेबल दौलाराम की तरफ से जांच की जा रही है। चोर का पता लगाने के प्रयास जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

