5 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस
- फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य से ट्रेन का बदलेगा मार्ग
जोधपुर(डीडीन्यूज),5 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस।उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सनेहवाल- अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण भगत की कोठी- जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन 5 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 19225/19226,भगत की कोठी- जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 5 से 22 जून तक कुल 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
दादर-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन का 18 से पालघर स्टेशन पर ठहराव
इसके तहत ट्रेन आवागमन में अपने निर्धारित मार्ग जालंधर शहर- अमृतसर-पठानकोट की जगह जालंधर शहर-मुकेरिया-पठानकोट के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस कारण ट्रेन उपरोक्त अवधि में ब्यास,अमृतसर,वेरका,बटाला, धारीवाल व गुरदासपुर स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

