Doordrishti News Logo

रुपये भेजने के नाम पर 42 हजार की ठगी,रिफंड करवाए रुपए

जोधपुर,शहर की सदर कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के रुपये वापस कराए हैं। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि 28 नवंबर को परिवादी शिवप्रकाश के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया,उसने खुद को शिव प्रकाश का परिचित बताया और कहा कि वह उनके खाते में रुपये भेज रहा है। परिवादी बातों में आ गए।

इसके बाद ठग ने उनके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा,विश्वास में आकर उन्होंने ओटीपी ठग को बता दिया। इसके बाद खाते से 42 हजार रुपये निकल गए। ठग को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की तो उसने अपना नंबर बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत थाने पहुंचे और ठगी की शिकायत की।

ये भी पढ़ें-सालावास के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट,पुलिस के खिलाफ रोष

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने पहले साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत की और ठगी के मामले में अपने स्तर पर जांच शुरू की। खाते की डिटेल देखी तो पता चला कि रुपये एयू बैंक के खाते में गए हैं। बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर बचे हुए रुपये 31728 होल्ड कराए। ठग ने 10272 रुपये निकाल लिए थे।

कांस्टेबल ताराचंद ने तकनीकी रूप से मदद कर रुपये वापस बुलवाए और परिवादी के खाते में वापस ट्रांसफर कराए हैं। पुलिस साइबर ठग का पता लगा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026