4-thousand-dera-sacha-sauda-followers-started-cleanliness-drive-in-the-city

4 हजार डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने शहर में चलाया सफाई अभियान

4 हजार डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने शहर में चलाया सफाई अभियान

जोधपुर,शहर को स्वच्छता का संदेश देने के लिए शनिवार को अनूठा सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण के सफाई कर्मचारियों के साथ डेरा सच्चा सौदा के करीब 4000 से अधिक अनुयायी सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाला।

अनुयायी हरदीप एवं सुधीर ने बताया कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के सानिध्य में अलग-अलग शहरों में सफाई अभियान चलाया जाता है। शनिवार को पूरे राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में डेरा सच्चा सौदा की ओर से यह अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत सुबह 10  बजे रावण चबूतरा मैदान से की गई। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ गुरमीत राम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान की शुरुआत की।

 

ये भी पढ़ें- आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला गिरफ्तार

जागरूक के साथ शपथ पत्र भी भरे

इस अभियान में नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण के सहयोग से सभी वार्ड व मुख्य सडक़ों पर यह सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के समय नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण के संसाधनों के अलावा,साध संगत सफाई करने के औजार जैसे झाड़ू,कस्सी, तसला, पल्ली,आरी,कुल्हाड़ी अपने साथ लेकर आए। सफाई के साथ सेवादार भविष्य में अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए उनके शपथ पत्र भी भरा। सफाई अभियान को लेकर शहर को 8 अलग-अलग जोनों में बांटा गया।

4-thousand-dera-sacha-sauda-followers-started-cleanliness-drive-in-the-city

9 साल पहले शहर में चला था अभियान

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने बताया कि करीब 9 साल पहले जोधपुर में इसी तरह का विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। इस अभियान में लगभग 4000 से अधिक अनुयायियों ने दिन भर पूरे शहर में युद्ध स्तर पर सफाई की और अभियान के दौरान लगभग 60 से अधिक डंपर कचरा एकत्रित किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts