Doordrishti News Logo

24 नागरिकता प्रमाण पत्र व 60 नागरिकता स्वीकृती पत्र वितरित

नागरिकता के लिए विशेष शिविर आयोजित

जोधपुर,24 नागरिकता प्रमाण पत्र व 60 नागरिकता स्वीकृती पत्र वितरित। गृह विभाग जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में जोधपुर जिले में स्थाईवास की सुविधा पर निवासरत पाकिस्तान के अल्प संख्यक समुदाय के सदस्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए शुक्रवार को डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें – एमबीएम विवि.व सिक्योर मीटर्स के बीच एमओयू का नवीनीकरण

शिविर में कुल 24 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र व 60 लोगों को नागरिकता स्वीकृती पत्र जारी किए गए। नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लोगों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

शिविर में जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर नगर निगम जोधपुर दक्षिण वनिता सेठ,संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,गृह विभाग के उप शासन सचिव गृह विभाग (जयपुर) राजेश जैन,स्वयं सेवी गणेश बिजाणी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिविर में नागरिकता शाखा,सीआई डी,आईबी,निर्वाचन शाखा के अधिकारी भी उपस्थित थे। वोटर आईडी बनवाने के लिए डेस्क भी लगाई गई। जहां सम्बंधित अधिकारी मौके पर कार्य निस्तारण के लिए उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026