Doordrishti News Logo

पांच करोड़ कीमत के 2246 किलो नशीले पदार्थ आग में खाक

प्रदेश में एनसीबी की अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में एक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच करोड़ कीमत के 2246 किलो नशीले पदार्थ आग में खाक। प्रदेश में नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोधपुर जोनल यूनिट ने सोमवार को 2 हजार 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप नष्ट कर दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की इस खेप में डोडा पोस्त,अफीम,मेफेड्रोन, मेथम्फेटामाइन और विभिन्न मनोविकारक पदार्थ शामिल थे। यह कार्यवाही भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई, जिसे मादक पदार्थ तस्करों के लिए सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

एसआई भर्ती परीक्षा में वांछित 50 हजार का फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

यह नष्टीकरण एनसीबी जोधपुर व जयपुर के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी के नेतृत्व में, सहायक निदेशक नरपत,अधीक्षक दिनेश ए.चव्हाण और डीसीपी पश्चिम विनीत बंसल की निगरानी में हुआ। पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों और पारदर्शी मानकों के अनुरूप बारली स्थित कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट में उच्च क्षमता वाले औद्योगिक इंसीनेरेटर के माध्यम से पूरी की गई।

एनसीबी अधिकारियों के अनुसार जब्त मादक पदार्थों में से करीब 22 किलोग्राम अफीम को नियमानुसार सरकारी अफीम कारखाना, नीमच में जमा कराया गया,जबकि शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड की गई ताकि किसी भी स्तर पर प्रक्रियागत चूक न रहे। जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने कहा कि यह कार्रवाई केवल जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नशे से बचाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026