Doordrishti News Logo

मथुरादास माथुर अस्पताल में 20 नए पद सृजित

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जोधपुर,राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने एवं गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में 20 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार,मथुरादास माथुर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य कार्डियोलॉजी के 3, सीनियर रेजीडेन्ट के 2,जूनियर रेजीडेन्ट के 4, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का 1, नर्सिंग ऑफिसर के 4, ईसीजी टेक्नीशियन के 2, ईसीएचओ लैब टेक्नीशियन तथा कनिष्ठ सहायक के 1-1 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 2 पद सहित कुल 20 पदों का सृजन किया जाएगा।

ये भी पढें- पुलिस का वायरलैस सेट गुम नौ माह बाद भी नहीं लगा पता

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने मथुरादास माथुर अस्पताल में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। चिकित्सकों एवं स्टाफ पर कार्यभार कम होगा,जिससे विभागीय कार्य नियमित एवं बेहतर ढंग से किए जा सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: