Doordrishti News Logo
  • बूंदी जिला अस्पताल में हुई डिलीवरी
  • एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंची प्रसूता

बूंदी, जिले के बलचंद पाड़ा की रहने वाली अर्चना गुर्जर ने शनिवार दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, बच्ची के जन्म के 20 घंटे बाद रविवार की सुबह वह रीट की परीक्षा देने के लिए एंबुलेंस से केशोरायपाटन सेंटर के लिए रवाना हुई, अर्चना ने कहा कि वह लंबे समय से रीट की तैयारी कर रही थी, इसलिए वह अपनी मेहनत खराब नहीं करना चाहती थी और परीक्षा देने का फैसला किया। बच्ची को जन्म देने के बाद अर्चना को रीट की चिंता सताने लगी शनिवार दोपहर अर्चना की नॉर्मल डिलीवरी हुई, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे, बच्ची को जन्म देने के बाद अर्चना को रीट की चिंता सताने लगी, अर्चना काफी समय से इसकी तैयारियों में लगी हुई थी, इसलिए वह इस मौके को गंवाना नहीं चाहती थी। अर्चना ने परिवार को परीक्षा देने के लिए कहा, परिवार ने कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से बात की, शाम को उन्होंने एडीएम व परिवार के सदस्यों सहित अन्य अधिकारियों से बात की तो उन्होंने परीक्षा कराने के लिए हामी भर दी और परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था कर दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: