जोधपुर, कोरोना संकट काल में लॉकडाउन की वजह से मजदूर वर्ग को काम धंधा नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट की वजह से खाने-पीने का सामना जुटा पाने की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इस संकट को दूर करने के लिए अनेक समाजसेवी और सामाजिक संगठन इनको सहायता पहुंचाने के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते आज पाल रोड पीएफ आफिस के पास स्थित श्रीराम नगर में समाजसेवी ऊषा गर्ग, मधु भंडारी, अरुणा माथुर, अलका माथुर द्वारा 15 दिन की 40 राशन सामग्री के किट बांटे गए।

15 day dry food kit being provided to the needy

समाजसेवी ऊषा गर्ग ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के कुछ घरों में, झोपड़पट्टी में, कुड़ी, पावटा और मसूरिया में जरूरतमंदों को सामग्री दी गई। इसमें 20 पैकेट की मधु भंडारी व शांतिचंद भंडारी द्वारा तथा 20 पैकेट की ऊषा गर्ग द्वारा व्यवस्था की गई। किट में 10 किलो आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो शक्कर, 2 किलो दाल, चाय, हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक, तेल आदि सामग्री शामिल है। इस सेवा कार्य में सुभाष धानका, दीप्ति जालानी और दीपक जालानी का भी सहयोग रहा।

ये भी पढ़े – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026