146 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग जब्त
जोधपुर, शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम उत्तर ने कार्रवाई करते हुए 146 किलो पॉलिथीन जब्त की है। नगर निगम आयुक्त उत्तर राजेंद्र सिंह कविया ने बताया कि पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, इसको लेकर नगर निगम उत्तर समय-समय पर कार्रवाई करता है। मंगलवार को नगर निगम उत्तर की टीम ने माणक चौक और प्रताप नगर क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और इन प्रतिष्ठानों से कुल 146 किलो पॉलीथिन कैरी बैग जब्त किए। आयुक्त उत्तर ने कहा कि प्रतिनिधि पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

