Doordrishti News Logo

होली का चौक में 12 फुट ऊँची इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित

जोधपुर,होली का चौक में 12 फुट ऊँची इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 स्थित होली का चौक में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 12 फुट ऊँची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और इसे मिट्टी से तैयार किया गया है,ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

यह भी पढ़ें – सांसद चौधरी ने जसवंत सागर बांध का किया निरीक्षण

गणेश प्रतिमा का विसर्जन एक विशेष प्रक्रिया के तहत किया जाता है,जिसमें कृतिम वर्षा का आयोजन करके प्रतिमा को उसी स्थान पर विसर्जित किया जाता है।

यह पहल गणेश मित्र मंडली द्वारा की गई है,जो पिछले कई वर्षों से इस आयोजन को सफलता पूर्वक कर रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अनोखी प्रतिमा के दर्शन के लिए यहां आते हैं और भक्ति में लीन होकर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं। प्रतिमा का विशेष आकर्षण इसकी पर्यावरण संरक्षण की सोच और पारंपरिक तरीके से विसर्जन प्रक्रिया है,जो जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।

गणेश मित्र मंडली के सदस्य बताते हैं कि वे पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार करते हैं,ताकि प्लास्टर ऑफ पेरिस या अन्य हानिकारक सामग्रियों का उपयोग न हो। इस तरह यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है,बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश भी देता है। प्रतिमा की स्थापना और विसर्जन की प्रक्रिया में स्थानीय समुदाय का भी व्यापक सहयोग रहता है।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026