Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजीवाल कलां में 20 बीघा भूमि में 1000 पौंधे लगेंगे। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर इनफिनिटी द्वारा पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पौधारोपण के लिए पीइइओ केंद्र जाजीवाल कलाँ के शिक्षकों ने भी उत्साह दिखाते हुए लगभग एक लाख रुपये इस पुनीत कार्य मे अर्पित किए हैं। प्रत्येक पौंधे को जल मिले इस के लिए पूरे क्षेत्र में पानी की लाइन बिछाई गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन,वंदना सिंघवी, मुकेश कलाल, हनुमान सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

ये भी पढें – महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र में बालिकाएं सीख रही सुरक्षा के गुर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: