देशभर के 100 पैथोलॉजिस्ट ने कीरूटिन चैलेंजेज व एडवांसमेंट पर चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देशभर के 100 पैथोलॉजिस्ट ने कीरूटिन चैलेंजेज व एडवांसमेंट पर चर्चा।डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की ओर से रविवार को गौरव पथ स्थित एक होटल में आयोजित पैथटॉक में देशभर के निजी व सरकारी अस्पताल और लैब में कार्यरत 100 पैथोलॉजिस्ट कॉफ्रेंस में हिस्सा लेने जोधपुर आए।

टाटा मेमोरियल मुंबई से डॉ.सुमित गुजराल ने ब्लड के अंदर प्री कैंसर के ​डाइग्नोसस पर व्याख्यान दिया। टाटा मेमोरियल अस्पताल के डॉ. गौरव चटर्जी ने एनजीएस पर अपना उद़्बोधन दिया। इसके अलावा एम्स दिल्ली से डॉ.अनुभव नरवाल टयूमर्स तो पीजीआई चंड़ीगढ़ के डॉ. प्रवीण शर्मा ने नॉन-नियोप्लास्टिक हेमटोलॉजिकल डिसऑर्डर के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

निज़ाम जैसे अदीब आज उर्दू में नहीं हैं-प्रो.शाफ़े क़िदवई

एम्स राजकोट के डॉ.तरंग पटेल ने बायोप्सी से जुड़े एडवांसमेंट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सभी प्रतिभागियों ने रूटिन में आने वाले लैब चैलेंज पर कई सवाल-जवाब पूछे। कार्यक्रम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग एचओडी व एडिशनल प्रिंसिपल डॉ.योगीराज जोशी,एक्स एचओडी डॉ.आनंद राज कल्ला, प्रोफेसर डॉ.किशोर खत्री,डॉ. ओमवीर सिंह व डॉ.कंचन राठौड़ मुख्य आयोजनकर्ता थे। डॉ.जोशी व डॉ.खत्री ने बाहर से आए पैथो​लोजिस्ट का जोधपुर आगमन पर विशेष आभार जताया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026