प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं दिए अभियान की सफलता के टिप्स

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं दिए अभियान की सफलता के टिप्स। राज्य में निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियानएस (आईआर)आरम्भ हो चुका है। इसी क्रम में इसकी प्रक्रिया सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी आम मतदाता तक पहुंचे एवं पात्र मतदाता इस नई व्यवस्था के अनुरूप तैयार हो रही मतदाता सूची से वंचित न रह जाए इस आशय से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोधपुर में संभाग स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि संभाग स्तरीय इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के लघु उद्योग भारती भवन के सभागार में रविवार को मध्यान्ह 12.30 बजे आरम्भ हुआ,जिसमें संभाग के मन्त्री, भाजपा नेता,जिलाध्यक्ष व बीएलए उपस्थित हुए।

धाणदिया ने बताया कि इस जागरूकता बैठक से पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ ने वंदे मातरम के इतिहास की जानकारी देते हुए भारत की आज़ादी के आंदोलन में महापुरुषों के योगदान की चर्चा की। धनकड़ ने कहा कि वन्देमारम उस समय देश की आज़ादी के आंदोलन का प्रमुख नारा था किन्तु इस वंदेमातरम नारे को ओपनिवेशिक काल में अनेक बार प्रताड़ित किया गया,इस पर रोक लगाई गई और इसके उपरान्त कांग्रेस इस रोक पर न केवल मौन रही अपितु अपने समझौतों में भी इस रोक के सम्मुख मुखर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की डेढ़ सौ साल अर्थात डेढ़ सौवीं जयन्ती पर कार्यक्रम किये जायेंगें और आज़ादी के समय घटित घटना को नई पीढ़ी से रूबरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी जिसे जेनज़ी कहते हैं उन्हें उस समय के संस्कारों व उस समय की मूल भावना से अवगत करवाया जाना जरूरी है। एसआईआर को लेकर विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मंत्री धनकड़ ने कहा कि एसआईआर निर्वाचन आयोग का महत्वाकांक्षी अभियान है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व बीएलए का अपडेट होना अपरिहार्य है ताकि मतदाता सूचियों में पात्र मतदाताओं का नाम वंचित न हो।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण एक आवश्यक अभियान है तथा यह अभियान देश में परम्परागत रूप से चलता रहा है अतः वर्तमान में संचालित इस अभियान के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई गम्भीर है। भाजपा का बीएलए इस कार्य में अपनी भागीदारी को सक्षम रूप से निभाने हेतु तत्पर है। राठौड़ ने कहा कि अनाधिकृत मतों की छंटनी जरूरी है और इस अभियान के लिए सभी बीएलए का अपडेट होना जरूरी है और आज की यह जागरूकता एवं विमर्श बैठक का उद्देश्य भी यही है।

कार्यक्रम के राज्य प्रभारी एवं पूर्व काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने उपस्थित संभाग भर के बीएलए को एसआईआर की समस्त अहर्ताओं की जानकारी दी तथा इस हेतु बीएलए की सक्रियता को भी आवश्यक बताया।पूर्व मंत्री दवे ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम मतदाताओं को एसआईआर जागरूकता सम्बन्धी जानकारी देने का कार्य कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ किया जा रहा है।

कार्यक्रम की संभाग संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अपूर्वा सिंह ने कहा कि संभाग के सभी बीएलए अपने अपने क्षेत्र में अपने उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं। भाजपा के सभी सम्बंधित प्रभारी इसकी बराबर मोनिटरिंग भी कर रहे हैं। जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का बीएलए निर्वाचन आयोग के बीएलओ को क्षेत्र विशेष की जानकारी देने का उत्तरदायित्व समुचित रूप से निभा रहा है एवं इस दृष्टि से आज की यह बैठक महत्वपूर्ण है।

देशभर के 100 पैथोलॉजिस्ट ने कीरूटिन चैलेंजेज व एडवांसमेंट पर चर्चा

इस जागरूकता बैठक में मंच पर प्रदेश पदाधिकारी,प्रमोद साम्भर, नाहर सिंह जोधा,शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, संभाग सहप्रभारी जगदीश धाणदिया,महेंद्र मेघवाल एवं सोहन चौधरी भी उपस्थित थे।इसी क्रम में सभागार में राज्य के मंत्री जोराराम कुमावत,जोगाराम पटेल,अविनाश गहलोत,राजेन्द्र बोराणा,शोभा चौहान,केसाराम चौधरी,पुष्पेंद्र राणावत,पपाराम विश्नोई,बाबू सिंह राठौड़,भैराराम चौधरी,डॉ महेंद्र सिंह राठौड़,देवेंद्र जोशी,अर्जुन लाल गर्ग, छोटू सिंह भाटी,महंत प्रतापपुरी, स्वरूप सिंह खारा,केके विश्नोई, बालाराम चौधरी,हमीर सिंह भायल, जोगेश्वर गर्ग,ओटाराम देवासी, समाराम गरासिया,जसीराम कोली, ज्योति जानी,सुनील भंडारी, जसराज राजपुरोहित,रक्षा भंडारी, अनंत राम बिश्नोई,भारत मोदी व दलपत हिंगड़ मौजूद थे। संचालन प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया व धन्यवाद देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने दिया।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025