Doordrishti News Logo

बीकानेर में 1 नवीन संस्कृत विद्यालय खुलेगा,प्रदेश के 18 संस्कृत विद्यालय होंगे क्रमोन्नत

मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

जयपुर,राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर जिले में एक नवीन संस्कृत विद्यालय खोलेगी। साथ ही विभिन्न जिलों के 18 संस्कृत विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए विद्यालय की स्थापना और विद्यालय क्रमोन्नयन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसमें विभिन्न जिलों के 5 संस्कृत प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में,8 संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय तथा 5 प्रवेशिका(माध्यमिक)संस्कृत विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नत किया जाएगा।

ये भी पढ़े- यातायात पुलिस में 500 नए पदों का सृजन

गहलोत के इस निर्णय से संस्कृत शिक्षा के अधिक केंद्र खुलने के साथ ही विद्यार्थियों को नजदीक ही पढ़ने के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026