Doordrishti News Logo

तीन दिन में 1 लाख दर्शक पहुंचे लाकानुरंजन मेले में

  • 15 राज्यों के 1018 कलाकारों ने मोह लिया मन
  • लोकानुरंजन मेला सम्पन्न

जोधपुर,तीन दिवसीय लोकानुरंजन मेला इस बार सीधे दर्शकों से कुछ ऐसे रूबरू हुआ कि उनके दिल तक अपनी अमिट छाप छोड़ गया। पहली बार अशोक उद्यान के खुले प्रांगण में हुए लोकानुरंजन के सिल्वर जुबली मौके पर उमड़े दर्शकों के सैलाब और देश के लोक कलाकारों के बीच ऐसा अपनापन एक मिसाल बन गया है।

1-lakh-visitors-reached-lakanuranjan-fair-in-three-days

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जिला प्रशासन,जेडीए, उदयपुर,प्रयागराज और पटियाला के केंद्रों की जानिब से आए 15 राज्यों के 1018 लोक कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति से एक नए अध्याय का सूत्रपात किया। इस बार की खासियत यह रही कि खुले प्रांगण में कलाकारों के साथ दर्शकों की अंतरंगता देखते ही बन रही थी। दर्शकों ने कलाकारों के साथ जहां जमकर ठुमके लगाए वहीं सेल्फी और साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सी दिखाई दी।

सोमवार को अशोक उद्यान के प्रांगण में 3 दिवसीय लोकानुरंजन मेले का समापन जोश जुनून के साथ हो गया। जब मंच की सारी बत्तियां बुझा कर दर्शक अपने मोबाइल की टॉर्च लगा कर झूम रहे थे तो आकाश गंगा ज़मी पर नज़र आई।

ये भी पढ़ें- राजस्थान की संस्कृति में है संवेदना, हमने हमेशा सेवा का भाव रखा-मुख्यमंत्री

अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने 24 वर्ष पहले इस मेले के प्रणेता और इस वर्ष अशोक उद्यान में मेले की कल्पना और निर्देशक राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री कला मर्मज्ञ रमेश बोराणा सहित जेडीसी नवनीत कुमार,जिला प्रशासन,जेडीए और सभी संस्थाओं के बेहतरीन सहयोग के लिए तथा तीन दिन में आये एक लाख नागरिकों का मेले में आकर प्यार एवं कलाकारों को अपनापन देने और लुत्फ उठाने पर आभार व्यक्त किया। खुले प्रांगण में भी लोक कलाकार कहीं लोक नृत्य की छटा बिखेर रहे थे कहीं कठपुतली,जादू शो,लंगा गायन, विभिन्न प्रदेशों के लोककलाकारों, हस्तशिल्प के साथ हस्तशिल्पियों का भी जमकर आनंद लिया गया।

1-lakh-visitors-reached-lakanuranjan-fair-in-three-days

मंच पर हुआ शानदार कार्यक्रम

ओपन एयर थिएटर के विशाल मंच पर हुए देश के लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
नाथूलाल के नगाड़ा वादन से शुरू प्रोग्राम में घूमर,गिद्दा,राई,नाटी नृत्यों की प्रस्तुति अद्भुत रहीं। मुजरा,गोटी, बिहु,भांगड़ा, सांगी मुखोटे नृत्यों से लोग झूम उठे। भरतपुर के मयूर नृत्य की शोभा का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संयोजन अकादमी अधिकारी अरुण पुरोहित, रमेश कंदोई,अरुण चारण ने किया।कोरियोग्रफी राजेश बस्सी,संचालन प्रमोद सिंघल,कविता पंवार व विलास जानवे ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed