जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके में रहने वाली एक शादीसुदा महिला के साथ उसके पड़ौसी द्वारा साल भर से यौनशोषण किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपी महिला को डराधमका कर यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने महिला की तरफ से दर्ज रिपोर्ट पर उसका मेडिकल करवाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि 30 साल की एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि उसका पति मजदूरी करता है। पड़ौस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर पर आना जाना था। साल भर पहले पहली बार दुष्कर्म किया और फिर धमकाता रहा।

साल भर से वह उससे दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले भी वह घर आया और धमकाने के साथ दुष्कर्म किया। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाने के साथ अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हुआ है।

>>> विधायक ने किया ब्लॉक कार्य व हॉल का लोकार्पण

Click image to more details 👆
Shop now.👆