Doordrishti News Logo

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान पर जागरुकता कार्यक्रम

जोधपुर,राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान पर जागरुकता कार्यक्रम।भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार जुलाई महीने को अंग दान माह के रूप में मनाया जा रहा है।इसी के तत्वाधान में मंगलवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंग दान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन एमडीएम अस्पताल की ओपीडी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर रंजना देसाई ने किया।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद पर स्कूल आने-जाने का मार्ग किया बंद

डॉक्टर देसाई ने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्वयं एवं अपने परिवार जनों की अंगदान की शपथ को भारत सरकार की अधिकृत NOTTO वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर नवीन किशोरिया एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सक भी इस समारोह उपस्थित थे।

नर्सिंग कॉलेज कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 48 प्रविष्टियां प्राप्त हुई एवं बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने वहां आए लोगो को अंगदान की जरूरत और विधि के बारे में बताया एवं अंगदान की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026