Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला परिषद व पंचायत समिति आम चुनाव के लिए नियुक्त मतदान दलों के रवानगी व आगमन स्थल राजकीय पाॅलिटेक्निक महावि़द्यालय जोधपुर में चिकित्सा दल की ड्यूटी लगाई गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सीएमएचओ डाॅ बलवंत मण्डा ने राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में मतदान रवानगी स्थल पर 25, 28 व 31 अगस्त को मतदान के लिए रवानगी स्थल पर प्रातः 11 बजे से अंतिम मतदान दल रवानगी तक चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय नवचैकिया डाॅ कमलेश सामरिया, नर्स द्वितीय मनोज सिंह व अभिजीत सिंह व मतदान दल आगमन स्थल पर 26, 29 अगस्त व 1 सितंबर को सांय 6 बजे से अंतिम मदान दल आगमन तक चिकित्सा अधिकारी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेजीडेंसी डाॅ योगेन्द्र सिंह नर्स द्वितीय दुर्गाराम व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धमेन्द्र व्यास के चिकित्सा दलों को 108 एम्बुलेंस के साथ लगाने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें –वरिष्ठ अधिवक्ता की पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: