A Meaningful Initiative by Bharat Vikas Parishad Towards Environmental Conservation

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत विकास परिषद की सार्थक पहल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत विकास परिषद की सार्थक पहल। भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सोइंत्रा पंचायत,तहसील शेरगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 1100 पौधे रोपे गए।

वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद पहुंचा जीवित हृदय

कार्यक्रम की विशेषताएं:-
ग्राम पंचायत सरपंच गोविंद सिंह चौहान ने परिषद के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे गांव से 110 ग्रामवासी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल बीएस चौधरी की देखरेख एवं सरपंच गोविंद सिंह चौहान के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

परिषद के सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री,पर्यावरण संयोजक सीए नीरज मूंदड़ा,प्रांतीय वित्त सचिव पुखराज फोफलिया, एनडी शाह,राजेश शर्मा, मनीष व्यास,रमेश मेहता, हरि बलदेवा,एमजी. व्यास एवं राजेंद्र भूतड़ा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

भारत विकास परिषद ने आह्वान किया कि आइए, पौधे लगाएँ,पर्यावरण बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।

लव जिहाद के आरोप को लेकर कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन